फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में भी हुई छठ महापर्व पर पूजा अर्चना

Tue, 28 Oct 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने छठ महापर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में सुख समृद्धि व सूर्यदेव की कृपा हमेशा बनी रहे। उन्होंने बताया कि छठ पूजा एक प्राचीन हिंदू त्योहार है। यह त्योहार सूर्यदेव और षष्ठी माता को समर्पित है। यह त्योहार कृतज्ञता और परिवार की समृद्धि की प्रार्थना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस त्योहार में व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्यदेव और छठी मैया को अर्घ्य देकर उनकी पूजा करती हैं और यह पर्व प्रकृति, जल और आत्मशुद्धि का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छठ पूजा का उद्देश्य सूर्य की जीवनदायिनी शक्ति का सम्मान करना, कृतज्ञता व्यक्त करना और परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करना है। महंत ने बताया कि श्रद्धालुओं की ओर से कामना की जाती है कि भगवान सूर्य सा तेज बढ़े, हर दिन सभी का सम्मान हो। छठी मैया की कृपा से संतान की उम्र लंबी हो। हर दुख-रोग से मुक्ति मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें