कन्या पूजन के बिना दुर्गा उपासना अधूरी : मां भिक्षुदेवी
- फोटो : अमर उजाला
गीता धाम स्थित विश्ववंदया मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ में नवरात्रों के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की पूजा में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आश्रम की मां भिक्षुदेवी के सान्निध्य में सर्वप्रथम ब्रह्मलीन पूज्य गुरूदेव गीतानंद एवं मां जयश्री को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात भजन एवं कीर्तन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मधुर भजन सुनाए। मां भिक्षुदेवी ने कन्यापूजन के पश्चात प्रवचनों में कहा कि दुर्गा सप्तशती महातमय में लिखा गया है कि जब असुरों के अत्याचार बढ़ने लगे तो उनसे छुटकारा पाने के लिए सभी देवताओं ने मां शक्ति की उपासना की। उन्होंने बताया कि कन्या पूजन के बिना दुर्गा उपासना अधूरी है। मां दुर्गा की आरती में मां विज्ञान देवी, कुसुम दीदी, आतिश अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सुमेरपाल अग्रवाल, सुनीता, सोमांश, रश्म, रामकिशोर, रीटा, विद्यासागर शर्मा, दूनीचंद रावत, मा. संत लाल अग्रवाल, रजनी अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, अभिनव अरोड़ा, ऋषिपाल, विजय, शशि, रेणु पाहवा, रमेश पाहवा, कमलेश, सिद्धार्थ, कुलयश, रोजी, गोपाल, मिनाक्षी, मंजू और कृष्णा भी मौजूद रहे।