बच्चों को बताई दशहरा की महत्ता
- फोटो : अमर उजाला
लिटल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा मनाया गया। मैनेजर जिज्ञासा अरोड़ा ने इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा एक ऐसा त्योहार है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत कहा जाता है। उन्होंने बच्चों को दशहरा पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि दशहरा को विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है। दानव महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का चिह्न। बच्चों में उत्साह भरने के लिए स्कूल में घर की तरह ही सेलिब्रेशन किया जाता है। स्कूल में रावण का पुतला दहन भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका सोनिया, मीनू, ममता, टीना व स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।