कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में आयोजित हवन में आहुति डालते ब्रह्मचारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर देवताओं पर प्रथम आराधनीय विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई एवं आचार्य पं. प्रतीक शर्मा, पं. पंकज पुजारी व अन्य विद्वानों की ओर से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गईं।
संस्था के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सर्वकल्याण की भावना से पूजन किया गया। प. प्रतीक शर्मा के अनुसार भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है।
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में आयोजित हवन में आहुति डालते ब्रह्मचारी। विज्ञप्ति