फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस आज : 151 खाद्य नमूने लेकर जांच कराई, जिनमें से 31 नमूने फेल पाए

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी में फास्ट फूड खाते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अगर आप बाजार से मिठाई, दूध, मसाले या फल या अन्य खाद्य पदार्थ खरीद रहे हैं तो सतर्क हो जाए, कहीं स्वादिष्ट भोजन के स्वाद में आपका स्वास्थ्य न बिगड़ जाए। वर्ष 2025-26 के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर से 151 खाद्य नमूने लेकर उनकी जांच कराई, जिनमें से 31 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जो फेल पाए गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के 34 मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि तीन अति गंभीर मामलों को अदालत तक भेजना पड़ा। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि स्वाद और मुनाफे की दौड़ में कहीं न कहीं लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित ने बताया कि विभाग की ओर से मिठाई की दुकानों, डेयरियों, होटलों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाती है। जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों तक स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. संदीप कादयान का कहना है कि असुरक्षित भोजन कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। मिलावट, गलत भंडारण, दूषित पानी और अस्वच्छ वातावरण में तैयार खाद्य पदार्थ फूड प्वाइजनिंग, पेट के संक्रमण, उल्टी-दस्त और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं। उन्होंने कहा कि लोग केवल स्वाद नहीं, बल्कि भोजन की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। डॉ. कादयान ने सलाह दी कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों, कटे हुए फलों और लंबे समय तक रखे भोजन से बचना चाहिए। भोजन तैयार करने और खाने से पहले स्वच्छता के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के फल जैसे तरबूज, खरबूज, केला आदि को भी जांच परख कर लें कहीं मसाले में पके हुए फल आपकी सेहत को नुकसान न पहुंचा दें।


भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से खुद को कराएं पंजीकृत
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित ने कहा कि शहर में सैंपलिंग के दौरान उन्होंने दुकानदारों, लोगों से अपील की थी के वे किसी भी प्रकार से दूषित भोजन न परोसें साथ ही वे अपनी खाद्य पदार्थ की दुकानों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से खुद को पंजीकृत कराएं ताकि लोगों का आपके ऊपर विश्वास बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें