लाडवा। भारत विकास परिषद की लाडवा शाखा की ओर से एक निजी होटल में शाखा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में परिषद के सेवा प्रकल्पों, सदस्यता विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
शाखा अध्यक्ष राजीव आर्य और प्रकल्प प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य परिषद के सेवा, संस्कार और संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।
प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल ने परिषद की कार्यपद्धति और समाज सेवा की गतिविधियों पर विचार रखते हुए सदस्यों से सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संवाद