फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाहरी व जोगना खेड़ा में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जोगना खेड़ा गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास करते पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी व जोगना खेड़ा में एक करोड़ 73 लाख 49 हजार रुपये की लागत से 8,251 मीटर लंबी पेयजल की आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव बाहरी में मौजूदा पुरानी एवं खराब एसी व पीवीसी पाइपलाइन को हटाकर उसकी जगह 4744 मीटर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 83.34 लाख रुपये की लागत आएगी।
गांव जोगना खेड़ा गांव में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरानी पाइपलाइन को बदलकर 3507 मीटर डीआई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 90.15 लाख रुपये होगी। इस योजना के अंतर्गत गांव में लगभग 210 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इसी तरह गांव कुंवार खेड़ी में भी 1461 मीटर नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना पर लगभग 36.79 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सभी परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर विकास कार्य कर रही है तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। पीने का पानी शुद्ध और स्वच्छ होगा तो नागरिकों का स्वास्थ्य बना रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वो गांवों में नागरिकों की सुविधाओं के लिए लगातार विकास कार्य करवाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें