फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बाजार की खाली जमीन पर शुरू हुआ ब्लॉक लगाने का काम

Sun, 23 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
मेन बाजार की खाली जमीन पर शुरू हुआ ब्लॉक लगाने का काम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पालिका की ओर से मेन बाजार में खाली पड़ी जमीन पर साफ सफाई और उसे पार्किंग स्थल बनाने का काम शुरू हो चुका है। लोगों की पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए नपा की टीम ने शनिवार को नपा कार्यालय में एक आपात बैठक बुलाई। जिसमें इस कार्य को प्राथमिकता से करने की सहमति जताई। जिसके चलते कुछ ही समय बाद खाली प्लाट की साफ सफाई की गई और ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया। नपा के इस कार्य से दुकानदारों बहुत खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इससे मार्केट की काफी समस्या का हल हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


पालिका प्रधान अशोक सिंगला ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए खाली प्लाट की साफ सफाई करवाई गई है। ताकि गंदगी न फैले और यहां एक मोबाइल टायलेट की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि आम जन को परेशानी न हो। इस मौके पर वार्ड के पार्षद पलविंद्र सिंह पम्मा, प्रवीण काला, नपा उपप्रधान दीपक अत्री, कुलदीप छतरीवाला, नवीन गर्ग सहित नपा टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें