फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती प्राचार्य पूजा छाबड़ा व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण व एक रजत पदक पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बताया कि राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के खिलाड़ी देव और सुनैना राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता दून वैली इंटरनेशनल स्कूल करनाल में आयोजित की गई थी जिसमें 500 बच्चों ने भाग लिया।
सुगनी देवी स्कूल के खिलाड़ियों देव, वेनिका ने स्वर्ण और वेनिका ने रजत पदक प्राप्त किया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने प्रोत्साहित किया।

कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती प्राचार्य पूजा छाबड़ा व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें