कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस के चौथी श्रेणी के कर्मचारी अमित कुमार ने राजस्थान के अजमेर में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित सातवीं मास्टर्स नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। अमित कुमार ने इस चैंपियनशिप में पांच किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण व 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
उप पुलिस अधीक्षक ने अमित कुमार को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों व खेलों में भाग लेते रहने
के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी पुलिस की दैनिक ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाकर पुलिस विभाग का नाम रोशन करते हैं। उप पुलिस अधीक्षक ने अमित कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।