फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में ज्योति और रमणीक ने जीता स्वर्ण

Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
gold medal - फोटो : getty
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र ताइक्वांडो  संघ द्वारा कराई जा रही हरियाणा कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान भिन्न-भिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। आयोजन समिति के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि लड़के और लड़कियों के भार वर्गों में हरियाणा के लगभग 700 खिलाड़ी खेल रहे हैं।

रविवार को हुए मुकाबलों के जूनियर गर्ल्स अंडर 68 किलोग्राम में कुरुक्षेत्र की ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर 63 किलोग्राम में रमणीक ने स्वर्ण हासिल कर कुरुक्षेत्र का दबदबा कायम रखा। वहीं सीनियर गर्ल्स अंडर 67 किलोग्राम में गुरुग्राम की क्रांति ने स्वर्ण जीता। कैडेट गर्ल्स ओवर 59 किलोग्राम में सिरसा की दीया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 46 किलोग्राम में फरीदाबाद की राधा ने स्वर्ण तो सोनीपत की रजनी ने रजत और कुरुक्षेत्र की सुषमा ने कांस्य पदक जीता। लड़कों की सब जूनियर अंडर 23 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव ने स्वर्ण, पुलकित ने रजत और कुरुक्षेत्र के युवराज ने कांस्य पर कब्जा जमाया। सब जूनियर गर्ल्स अंडर 26 किलोग्राम में सोनीपत की प्रियंका ने स्वर्ण, अंडर 29 किलोग्राम में हिसार की नेहा ने स्वर्ण, अंडर 32 किलोग्राम में पानीपत की पलक शर्मा ने स्वर्ण, कैडेट गर्ल्स अंडर 33 किलोग्राम में पानीपत के निशांत ने स्वर्ण, अंडर 37 किलोग्राम में पानीपत की भारती ने स्वर्ण, अंडर 47 किलोग्राम में सिरसा के गुरसीरत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें