फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिलाओं ने कला केंद्र में खेला डांडिया, आकर्षक उपहार देकर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में शारदीय नवरात्र के दौरान भव्य डांडिया कार्यक्रम हुआ। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह दर्शाया। मां भगवती की आराधना के साथ प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया। मुख्य आकर्षण केंद्र की नृत्य शिक्षिका नीति अरोड़ा द्वारा सिखाए विशेष डांडिया स्टेप रहे।
विज्ञापन

भक्ति संगीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। बच्चों के लिए भी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेता रहे प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ के जरिए भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि केंद्र में भारतीय संगीत की तीनों विधाओं गायन, वादन और नृत्य का विधिवत प्रशिक्षण सुलभ उपलब्ध कराया जाता है। संस्था पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया। इस अवसर पर कला केंद्र की अध्यक्षा, कार्यकारिणी और सत्संग सभा के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें