फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूल्हा-चौका छोड़ बूथों पर पहुंची महिलाएं पुरुषों पर पड़ी भारी, 69.74 फीसदी किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव के दौरान गत दिवस हर वर्ग के मतदाताओं में उत्साह दिखा, जिसके चलते जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 69.59 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि शाम छह बजे मतदान संपन्न होने के साथ ही 66.2 फीसदी मतदान माना गया लेकिन देर रात तक यह आंकड़ा बढ़ता रहा। मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया। चूल्हा चौका छोड़ बूथों पर पहुंची महिलाओं ने शाहाबाद को छोड़ हर विस क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मतदान किया। महिलाओं ने सबसे ज्यादा उत्साह हॉट सीट लाडवा विधानसभा क्षेत्र में दिखाया जहां पुरुषों से आगे निकलते हुए 75.07 फीसदी मतदान किया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में 69.74 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया जबकि पुरुषों का मतदान 69.45 फीसदी रहा।
विज्ञापन

जहां हॉट सीट लाडवा में 74.85 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया वहीं यहां 75.07 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। थानेसर क्षेत्र में 64.68 फीसदी पुरुषों की अपेक्षा 65.38 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया जबकि पंजाब से सटे पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 67.54 फीसदी पुरुषों की अपेक्षा 69.59 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार के चयन में बड़ी भागीदारी निभाई। हालांकि शाहाबाद क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कुछ पीछे रही और यहां 71.41 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया जबकि 69.33 फीसदी महिलाएं मतदान करने पहुंची।



थर्ड जेंडर मतदाताओं ने नहीं दिखाया उत्साह
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में थर्ड जेंडर मतदाताओं ने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में एक ही ऐसा मतदाता रहा जहां मतदान शून्य रहा, वहीं शाहाबाद में दो में से एक ही मतदान करने पहुंचा तो वहीं थानेसर में सात में से दो ने तो पिहोवा में भी चार में से दो ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें