कुरुक्षेत्र। अगले वर्ष आठ मार्च को महिला अंतर राष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाना है। अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जिन भी महिलाओं ने समाज सेवा, शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहायता, स्वयं सहायिका समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है उनको विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
जिला उपायुक्त नेहा सिंह की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवॉर्ड के लिए एक लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य अवाॅर्ड के लिए एक लाख रुपए, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवाॅर्ड के लिए एक लाख रुपए, लाइफ टाइम अचीव अवाॅर्ड के लिए 51 हजार रुपए, सोशल वर्कर अवॉर्ड 21 हजार रुपए व सुषमा स्वराज अवाॅर्ड के तहत पांच लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा।