कुरुक्षेत्र। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिला गारमेंट्स टेलर और सॉफ्ट टॉयज मेकर प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए गए और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला अग्रणी प्रबंधक शिव कुमार भगत ने प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि कम पूंजी में सिलाई और सॉफ्ट टॉयज व्यवसाय शुरू हो सकते हैं। बैंक नियमानुसार ऋण लेने में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होंने मेहनत से व्यवसाय स्थापित करने को प्रेरित किया। गांव ठसका मीराजी की सरपंच मीना भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। आरसेटी के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान ग्रामीण बेरोजगारों को प्रशिक्षित करता है। यह निशुल्क प्रशिक्षण, सामग्री और उपकरण देता है, साथ ही स्वरोजगार व बैंक ऋण में सहयोग करता है। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य राजेश कुमार ने किया।