फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिलाओं ने कलश धारण कर निकाली यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री शिव महापुराण कथा कलश यात्रा मेें हिस्सा लेते श्रद्धालु व आयोजक। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ नाॅन टीचिंग क्लब केयू में मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा से पूर्व कथा के मुख्य यजमान संत कुमार, मदन रंगा, भारत भूषण, राज कुमार ने परिवार सहित कलश पूजन किया। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म में कथा का विशेष महत्व होता है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और भगवान शिव की महिमा का सार भी है। आचार्य रंगनाथ शास्त्री ने पूजन संपन्न करवाया। डॉ. रीना गुप्ता, सरिता शर्मा, भारती पाठक, ज्ञानती देवी, पंडित बालकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें