कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च 2027 को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों में सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी महिला शक्ति, कल्पना चावला शौर्य, लाइफ टाइम अचीवमेंट, महिला उद्यमी सहित आठ श्रेणियां शामिल हैं। पात्र महिलाएं विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नियम एवं शर्तें भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।