फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय सूर्य उपासना का पर्व छठ आज से

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आगाज शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगा। पर्व को लेकर धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर तैयारी तेज हो गई हैं। पूर्वांचल समाज महासभा की ओर से केडीबी कार्यालय के समीप सरोवर के उत्तरी तट पर भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है।
घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मुख्य कार्यक्रम के लिए मंच निर्माण का कार्य जोरों पर है, ताकि सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मान्यता है कि छठी मैया की सच्चे मन से आराधना और कठिन व्रत रखने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पर्व से पहले बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु पूजा के लिए पारंपरिक वस्तुओं, बर्तनों, फलों और प्रसाद की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सामग्री में बांस के सूप, बड़ी टोकरी, पीतल या तांबे के लोटे और मिट्टी के दीयों की प्रमुखता है। प्रसाद तैयार करने के लिए नया मिट्टी का चूल्हा, आम की लकड़ी, साबुत गेहूं, लाल चावल, गुड़, शुद्ध देसी घी और सूखे मेवे खरीदे जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व के लिए ब्रह्म सरोवर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें