पानीपत। जाटल पुल के पास दिल्ली-पानीपत लाइन के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे शास्त्री कॉलोनी की रेखा (43) का शव मिला है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि जाटल पुल के पास दिल्ली-पानीपत लाइन के पास एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी।
सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में यही पता लगा है कि महिला की कुदरती मौत हुई है। महिला घर से घूमने के लिए बाहर आई थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। संवाद