फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर के बाहर चारपाई पर महिला बेच रही थी गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने शोरगिर बस्ती में दबिश देकर एक महिला को एक किलो 140 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला महिंद्रो अपने घर के पास ही चारपाई पर गांजा बेच रही थी। सीआईए ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम श्रद्धानंद चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि महिंद्रो गांजा बेचती है। आज भी अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठकर गांजा बेच रही है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला पुलिस की सहायता से महिला को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें