गांव झांसा मारकंडा नदी से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। मामले की सूचना पाकर झांसा पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोताखोर प्रगट को बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। झांसा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को पुलिस को मारकंडा नदी में पुराने पुल के पास किसी महिला के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव का बाहर निकलवाया तथा उसकी शिनाख्त कराई। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि महिला की उम्र करीब 40 साल रही होगी तथा शव 8-10 पुराना है। फिलहाल पुलिस ने शव को 72 घंटों के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क किया है।