फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहरवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2017 से उसकी गांव दराजपुर (यमुनानगर) निवासी विकास के साथ काफी जान पहचान थी। उस समय विकास ने उससे नजदीकियां बनानी शुरू कर दी और वह उसके पास आने जाने लगा। इसी दौरान विकास उससे शादी करने की बात कह अपने घर भी ले गया था। शादी का बहाना बनाकर उसने उसके साथ तीन साल तक दुराचार किया। जब वह शादी विकास से शादी की बात करती थी तब वह उसे टाल देता था। तंग आकर उसने मई 2019 में विकास के खिलाफ शिकायत की थी। तब विकास ने उससे एक महीने के अंदर शादी करने का आश्वासन दिया था। बावजूद उसके उसने उससे शादी नहीं की, जिस पर वह 18 फरवरी को विकास के घर पर गई और शादी करने की बात कही तो विकास व उसकी मां बीरो ने उससे मारपीट करनी शुरू का दी। बड़ी मुश्किल से उसने अपनी जान बचाई। उधर, दूसरे मामले में कैथल निवासी युवती ने भी शिकायत में कहा कि गांव बरमाना निवासी सुरेंद्र से उसकी जान पहचान थी। इसी दौरान उसने उसके साथ कई बार दुराचार भी किया। कुछ दिन पहले ही उसका फोन आया था और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर पिपली स्थित एक होटल और इसके बाद वह उसे अंबाला कैंट के होटल में ले गया। जहां पर वह उससे तीन दिन तक रेप करता रहा। आरोपी ने उससे शादी करने की बात भी कही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुरेंद्र के साथ उसका भाई रामशरण भी मिला हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें