ट्राली फार्म के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में जगतार सिंह (50) निवासी टाली फार्म ने बताया कि 18 फरवरी को वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से पिहोवा जाने के लिये निकला था। जैसे ही वह पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर बाइक लेकर चढ़ा तभी कुरुक्षेत्र की तरफ से आये कार चालक ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर बाइक समेत सड़कर पर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिये पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।