कुरुक्षेत्र। गहने व नकदी के साथ एक महिला अचानक लापता हो गई, जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि पुत्रवधू 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ में अपनी बहन के पास जाने के लिए कहकर घर से निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। कॉल कर पूछा तो बताया गया कि उसने व्हाटसएप से मैसेज भेजा कि उनके बच्चों का ख्याल रखना। इसके बाद बैंक खाते से भी डेढ़ लाख रुपये निकलवा लिए तो घर में जांच करने पर पता चला कि वह अपने साथ गहने भी लेकर गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।