फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एडमिन प्लेयर्स ने स्पाइडर इलेवन को दी शिकस्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल मैदान में जश्न मनाते विजेता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में कुवि गैर शिक्षक कर्मचारियों के बीच टी-20 प्रतियोगिता के लिए दूसरा क्वालिफाई मैच खेला गया, जिसमें एडमिन प्लेयर्स की टीम ने स्पाइडर इलेवन की टीम को पांच रन से हराया। स्पाइडर इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को 194 रन हासिल कर जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया। स्पाइडर इलेवन की टीम की ओर से सागर ने बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहे। वहीं राहुल धीमान ने 17 गेंदों में 41 रन बनाए तथा रशपाल ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडमिन प्लेयर्स टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमें अजय यादव ने अहम पारी खेली और 36 गेंदों में 61 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बनें। अजय ने 11 चौके और एक छक्का लगाया। पवन शर्मा ने 37 गेंदों में 41 रन बनाएं और रविंद्र सैनी ने 14 गेंदों में 21 रन बनाकर अपनी टीम को जिताने में पूरा योगदान दिया वहीं सुमित कुमार ने लाजवाब पारी खेलते हुए 13 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाकर 32 रन बनाकर टीम को विजेता बनाया। एडमिन प्लेयर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में पांच रनों से जीत दर्ज की और मैच को शानदार अंदाज में अपने नाम किया। कैप्टन पवन शर्मा ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया और ऐसे ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है। किसी भी खेल को खेल भाव से खेलना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में काेई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए।

कुरुक्षेत्र। खेल मैदान में जश्न मनाते विजेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें