फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नकदी और गहने सहित महिला हुई गायब, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। महिला को बहला फुसलाकर घर से पांच हजार रुपये व करीब एक लाख के गहने सहित भगाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। उसके पास चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी घर पर रहती थी जो करीब तीन चार माह पहले उसकी पत्नी व सुनील वासी अंबाला आपस में बातचीत करते थे। जिसके कारण उन दोनों की आपस में कहासुनी होती थी।
विज्ञापन

जिसके बाद पंचायत में फैसला हो गया था कि सुनील कुमार कभी भी उसकी पत्नी से साथ बात नहीं करेगा, लेकिन इसके बाद भी उनका संपर्क रहा। सात अक्तूबर को उसकी पत्नी मायके जाने के लिए घर से गई थी उसके साथ उसकी दो बेटियां भी थी। उसका बड़ा भाई तीनों को बस स्टैंड छोड़कर आया था। उसके बाद से उसकी पत्नी व बच्चों का कुछ पता नहीं है। उसे आशंका है कि उसकी पत्नी को सुनील ही अपने साथ ले गया है। उसके घर से पांच हजार की नकदी व करीब एक लाख के गहने अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें