फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौ दिन पहले ट्रेन से गिरी थी महिला, पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास नौ दिन पहले ट्रेन से गिरी महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई, लेकिन उसकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे राजकीय रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल परमिंद्र सिंह ने बताया कि पांच मई को एक महिला प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रेन से करीब 50 वर्षीय एक महिला गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना मिलते ही महिला को लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। जांच अधिकारी परमिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक महिला की बाजू पर कई नाम लिखे हैं, जिनमें महिपाल पति, विजय भाई, वीरमति बहन बताई गई। यही नहीं राधा-कृष्ण की फोटो भी बनवाई हुई है। महिला के बारे में आसपास गहनता से जानकारी ली गई, लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें