फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव खानपुर कोलियां के पास कार की टक्कर लगने बाइक सवार एक 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार निवासी अटवान के रूप में हुई। अमित कुमार अंबाला में नौकरी करता था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बाइक से गिरते ही युवक बेसुध हो गया था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में महिपाल निवासी अटवान ने बताया कि उसका भतीजा अमित कुमार अंबाला में नौकरी करता था। वह दोनों अपनी-अपनी बाइक पर किसी काम से पिपली अनाज मंडी में आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों अपनी-अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। अमित अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। जैसे ही वे लोग गांव खानपुर कोलियां के पास पहुंचे तो पिपली की तरफ से आए कार चालक ने उसके भतीजे की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित बाइक सहित सड़क पर गिर गया और बेसुध हो गया। उसने तुरंत बाइक रोककर उसे संभाला और एंबुलेंस का इंतजाम करके सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया था। पुलिस कार आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें