फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनदहाड़े महिला को नशीली चीज सुंघाकर लूटे सोने के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पिहोवा में रविवार शाम को दिनदहाड़े महिला से लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को बातों में उलझाकर नशीली चीज सुंघा दी और उसके सोने के जेवर लूटकर भाग गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरुनानक काॅलोनी निवासी कृष्ण गोपाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार शाम उनकी पत्नी सीमा रानी गुरुद्वारे जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में दो युवकों और एक महिला ने उनसे बस अड्डे का रास्ता पूछा और बातों में उलझाकर गुरुद्वारे की गली तक ले गए। इस दौरान दोनों युवकों ने सीमा रानी को कोई नशीली चीज सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन युवकों ने उनके गले से सोने की चेन, लाॅकेट और दो सोने की अंगूठियां उतार लीं जिनका कुल वजन लगभग दो तोला बताया जा रहा है।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। करीब एक घंटे बाद कृष्ण गोपाल को सूचना मिली कि उनकी पत्नी गुरुद्वारे में बेसुध हालत में पड़ी हैं। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सीमा रानी को अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर सीमा रानी ने बताया कि लुटेरों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की और एक पैकेट थमाया जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। होश आने पर उनके गहने नहीं मिले।
विज्ञापन

सीमा रानी के पति कृष्ण ने थाना शहर पिहोवा में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें