फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में शाहाबाद निवासी एक विवाहिता ने बताया कि शाहाबाद निवासी गुरविंदर सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी, इसके बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि शादी 2 माह बाद ही उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे और उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। ससुराल वालों ने कहा कि अगर इस घर में रहना है तो कार की मांग पूरी करनी होगी। वह अपने घर वापस आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पंचायत हुई, इसमें उसके ससुराल वालों ने अपनी गलती मानी और उसे अपने साथ ले गए। कुछ माह बाद ससुरालजनों फिर से उसे मारा पीटा व घर से निकाल दिया इसके बाद भी पंचायत हुई, लेकिन उसके ससुरालजन नहीं सुधरे और दहेज के लिए तंग करते रहे। पीड़िता सब कुछ सहती रही क्योंकि वह अपना घर बसाना चाहती थी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति गुरविंद्र सिंह, सास बलबीर कौर और ससुर कारज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें