फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला के साथ साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने भतीजा बनकर ऑटो चालक की पत्नी के साथ साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला ने अपना सोना गिरवी रखकर आरोपी के खाते में रकम डाली। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में हरप्रीत सिंह निवासी पिपली ने बताया कि वह शहर में ऑटो चलाता है। 28 अगस्त को उसकी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई, जिसमें बातचीत करने वाले ने खुद को उसकी पत्नी की बुआ पौत्र दमन बताकर उलझा लिया। उसने बताया कि उसे साढ़े चार लाख रुपये की जरूरत है, नहीं तो उसे दुबई से डिपोर्ट कर दिया जाएगा। उसकी पत्नी उस युवक की बातों में आ गई।
विज्ञापन

उसने अपने जेवरात बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया और उसके बताए खाते में साढ़े चार लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में उसकी पत्नी ने सारी बात उसे बताई तो शक होने पर उसने दमन को कॉल कर बातचीत की। दमन ने उसे बताया कि वह पहले ही भारत वापस आ चुका है। उसने तुरंत 1930 पर काॅल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें