फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: होमगार्ड के जवान ने चुनरी से फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरेश कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर होमगार्ड के जवान द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त शहरवासी नरेश कुमार (33) के रूप में हुई। थाना केयूके में नरेश कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कांता निवासी रोहतक ने बताया कि उसके छोटे भाई नरेश कुमार की शादी करीब नौ साल पहले जिला करनाल के कौल गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी से उसके भाई के पास आठ साल की बेटी तथा छोटा बेटा है। उसकी भाभी का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसकी भाभी के काफी समय से उसके भतीजे के साथ अवैध संबंध है। इस संबंध में उसके भाई नरेश व अन्य परिजनों ने कई बार समझाया, मगर दोनों ने किसी की नहीं सुनी। इस कारण उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। सोमवार रात करीब 10 बजे उसका भाई ड्यूटी से घर लौटा था। रात उसने पत्नी व भतीजे के अवैध संबंधों से तंग आकर अपने कमरे में पंखे पर चुनरी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसमें उसके भतीजे के माता-पिता का भी हाथ है। दोनों अपने बेटे का पक्ष लेते थे। शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पत्नी, युवक व उसके माता-पिता को नामजद करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें