फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांजा रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी बिमला निवासी इंदिरा कॉलोनी शोरगिर बस्ती के कब्जे से आधा किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि पुराने बस अड्डे के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि बिमला गांजा बेचने का धंधा करती है। वह अपनी कॉलोनी से श्रद्धानंद चौक की तरफ गांजा बेचने आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने चौक के नजदीक नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर पुलिस टीम को एक महिला पैदल आती दिखाई दी। शक के आधार पर महिला पुलिस ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आधा किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें