फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त कर्मी से 50 लाख की धोखाधड़ी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले सेवानिवृत्त कर्मी से कंपनी में पैसे लगवाने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन उर्फ रिंकू निवासी गाजियाबाद यूपी व मोहम्मद जावेद निवासी राम कॉलोनी दिल्ली के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद किए। इस मामले में पुलिस एक महिला आरोपी कामिनी निवासी सुभाष मोहल्ला दिल्ली को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद किए थे।
विज्ञापन

साइबर थाना में 13 जनवरी को दर्ज शिकायत में प्रीतपाल सिंह निवासी चनारथल शाहाबाद ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी है। सोनिया अग्रवाल ने उसे फोन पर बताया था कि वह एचडीएफसी बैंक की अधिकारी है। अगर वह कंपनी में पैसा लगाते है तो उनको काफी बडा मुनाफा होगा। उसके कहने पर उसने कंपनी में 15 लाख रुपये लगाए थे। उसके बाद आकांक्षा वर्मा व प्रमोद माथुर ने उसे फोन बताया था कि उसकी फाइल उनके पास आ चुकी है तथा उसे करीब 44 लाख रुपये मिलने है। उसके बाद अंजली माथुर, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश राठौर व निर्मला जैन ने उससे फोन पर 10 लाख, योगेश दीक्षित, संतोष आचार्य व केदार ने सात लाख, अनीता शर्मा साढ़े चार लाख सहित कुल 50 लाख रुपये हड़प लिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने 19 जनवरी को आरोपी कामिनी को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी नवीन व मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें