कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने महिला को दो किलो 20 ग्राम गांजा फूल पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कमलेश हाल निवासी विश्वास कॉलोनी ब्रह्मा मंदिर के सामने नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में थी। ब्यूरो प्रभारी सुखपाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि कमलेश गांजा बेचती है। आज भी अपने हाथ में एक कपड़े का थैला लेकर अपने घर से ब्रह्मा मंदिर के सामने गली में गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना पाकर टीम ने महिला सिपाही राधा की मदद से मौके पर दबिश देकर थैला लेकर खड़ी महिला को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 20 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।