इस्माईलाबाद। थाना झांसा की टीम ने धार्मिक स्थल से चोरी करने के आरोप में कुरुक्षेत्र वासी महिला को गिरफ्तार किया है। 21 मई को पुलिस को दी शिकायत में हसनपुर निवासी निशाबर सिंह ने बताया कि उनके गांव में मंगलदास मंदिर है। यहां पर रखे दानपात्र से किसी व्यक्ति ने चोरी कर ली है। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई। जांच में उक्त महिला का नाम सामने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया व अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद