फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा श्रवण के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ : शास्त्री

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पटेल नगर स्थित पालिका पार्क में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन शृंखला चली। बुधवार को कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनने का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ग्रंथ है। जीवन में भागवत कथा का वही महत्व है, जो शरीर में आत्मा का होता है। श्रीमद्भागवत सुनने से मानव के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सबसे न्यारी है। सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है। पता चलता है कि वास्तव में जन्म का उद्देश्य सिर्फ संसार की अप्राकृतिक चीजों का सुख प्राप्त करना मात्र नहीं है। धर्म श्रवण के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है।
कलाकारों ने भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। कथा के मुख्य आयोजक राजबीर सिंह, सरोज बाला देवी, नवीन, शिवानी, सचिन और एस्लीन ने व्यासपीठ का पूजन किया। आरती में आचार्य रंगनाथ शास्त्री, हनुमान भक्त देव शरण अरोड़ा, चंद्रप्रभा कौशिक, चंद्रकांता शर्मा, नीरू गोयल, सिमरन, भावना गांधी और सुधा गांधी सहित अन्य भक्तों ने हिस्सा लिया।

कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान मंच पर आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें