एटीएम बूथ पर पैसे निकालने आई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में किशनगढ़ रोड स्थित बिजली कॉलोनी की रहने वाली रजनी बाला ने कहा कि वह बस अड्डे के पास एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने गई थी। उसने एक हजार रुपये निकलवाने थे। तभी एक युवक एटीएम में आ गया और उसने धोखाधड़ी करके उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके अकाउंट से चार बार में 31 हजार रुपये निकाल किए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।