फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूनिक आईडी से किसान एक क्लिक में देख सकेंगे जमीन का ब्योरा

Sun, 21 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की मीटिंग लेते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत कुरुक्षेत्र जिले के किसानों को यूनिक फार्म आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस यूनिक आईडी के माध्यम से किसान एक क्लिक में अपनी जमीन से संबंधित पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कृषि स्टैक पंजीकरण करवाएं, ताकि योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने गांव झांसा में कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए विशेष शिविर का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद कर उन्हें जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह पंजीकरण आधार कार्ड आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। इससे प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक फार्म आईडी तैयार होगी, जो किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करेगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन की ओर से छह तहसीलों के 12 गांवों में कृषि स्टैक पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें थानेसर तहसील के खानपुर कोलियां व शादीपुर, लाडवा तहसील के बहलोलपुर व बरौंदा, बाबैन तहसील के रामपुरा व मंगोली जाटान, इस्माईलाबाद तहसील के झांसा व भूस्थला, पिहोवा तहसील के सिंहपुरा व मुकिमपुरा तथा शाहबाद तहसील के राम नगर व चनारथल शामिल हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें