पिहोवा। गांव मेघा माजरा का ईशु। विज्ञप्ति
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल के सहयोग से अब गांव मेघा माजरा का ईशु चल फिर सकेगा। शारीरिक रूप से अक्षम इस बच्चे के लिए सांसद नवीन जिंदल ने वॉकर भेजा है। सांसद कार्यालय की ओर से मंगलवार को ईशु को वॉकर सौंपा गया।
ईशु के पिता मेघा माजरा निवासी दर्शन लाल ने बताया कि उनके बेटे ईशु को बचपन से ही चलने फिरने में दिक्कत है। वो बिना सहारे के खड़ा नहीं हो पाता और न ही बिना सहारे के चल सकता है। परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि वो बच्चे को व्हीलचेयर या वॉकर उपलब्ध करवा सकें। ईशु की इच्छा थी कि वो व्हीलचेयर के बजाय वॉकर का सहारा लेकर ही खड़ा हो। अपनी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए उसने सांसद से मदद मांगी थी, जिस पर सांसद ने तुरंत अपने कार्यालय की टीम को वॉकर खरीद कर इशू को सौंपने के आदेश दिए।
मंगलवार को उसे वॉकर दिया गया, जिसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ईशु के पिता दर्शन लाल कश्यप ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल अपनी फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंद लोगों के दिन रात सेवा कर रहे हैं। इन लोगों की दुआएं हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।