फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेल्फी विद कूड़ा अभियान शुरू करेगी आप

Mon, 26 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस गायों के साथ सेल्फी और खूंटा गाड़ अभियान के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में सेल्फी विद कूड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान बीजेपी के सफाई अभियान के साथ ही 27 सितंबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी विशाल खुब्बड़ ने बताया कि गांधी जयंती से पहले हरियाणा के सभी जिलों में स्वच्छ हरियाणा की असली तस्वीर सरकार के साथ ही आम जनता के सामने भी लगाई जाएगी। इसके लिए सेल्फी विद कूड़ा अभियान शुरू किया जाएगा।

खुब्बड़ का कहना है कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं भाजपा सरकार ने लेकिन पूरे प्रदेश में जगह जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सेल्फी विद कूड़ा अभियान के जरिये हरियाणा के सभी जिलों, शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेर प्रदेश सरकार के अभियान की असफलता को बयान करेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इस अभियान को लेकर चंडीगढ़ में ऐलान किया है।
विज्ञापन


आज तय होगी पूरी रणनीति
विशाल खुब्बड़ ने बताया कि इस संबंध में कुरुक्षेत्र के पार्टी कार्यालय में सोमवार को मीटिंग का आयोजन किया गया है। इस बैठक में अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान बीजेपी के सफाई अभियान के साथ चलेगा। जहां जहां बीजेपी के कार्यकर्ता सफाई करके जाएंगे, वहीं उनके जाने के बाद की स्थिति सेल्फी के जरिये सामने लाई जाएगी। यह अभियान गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें