फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल महोत्सव-2020 में विजेता रहे प्रतियोगियों को 13 से 16 जुलाई तक किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल महोत्सव-2020 में विजेता रहे प्रतिभागियों को अब सम्मानित किया जाएगा। 13 जुलाई को उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष मुकुल कुमार व 16 जुलाई को महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद प्रवीण अत्री बच्चों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने बताया कि यह ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्तूबर से 10 नवंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। इसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति समूह गान, वाद-विवाद, दीया-कैंडल सजाना, बेबी शो, स्कैचिंग, थाली पूजन/कलश डेकोरेशन सहित बाल महोत्सव की 23 प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल थी। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों के 12905 बच्चों ने ऑनलाइन प्रतियोगिता की थी। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर 300 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए है। इन प्रतियोगिताओं के सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान करने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा 13, 14 व 16 जुलाई 2021 को पंचायत भवन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए ये पुरस्कार बच्चों को 50-50 की संख्या में बुलाकर प्रदान किए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे क्ले बनाना, कार्ड बनाना, दीया-कैंडल सजाना, स्कैचिंग, पोस्टर बनाना, देशभक्ति समूह गान, निबंध लेखन, वाद-विवाद, एकल गायन, देशभक्ति एकल गान, थाली पूजन/कलश डेकोरेशन, रंगोली, फेस पेंटिंग, फोटो ग्राफी व बेबी शो के सभी समूहों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर अढ़ाई बजे द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को, 14 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे तृतीय स्थान और 14 जुलाई को दोपहर अढ़ाई बजे सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि 16 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस व बेसट डमेबाज के सभी समूहों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें