फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 29 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने साहा रोड पर बीएसएनएल गोदाम के पास शराब से भरे एक ट्रक को काबू कर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ट्रक से अंग्रेजी शराब रोक एंड स्ट्रॉम के मार्का की 450 पेटी व बिना लेबल की सील बंद 225 पेटी पव्वे के बरामद किए हैं। इसके अलावा नीले रंग के 6 ड्रम भी बरामद किए जिसमें लगभग 12 सौ लीटर शराब भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक के चालक सतपाल कुमार उर्फ विक्की निवासी जंडली को गिरफ्तार किया है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने अवैध शराब की यह दूसरी बड़ी खेप बरामद की है।
विज्ञापन


इससे पूर्व 13 अप्रैल को शाहाबाद पुलिस ने रेलवे रोड पर अंग्रेजी शराब व बीयर का एक ट्रक पकड़ा था। जिसमें लगभग 450 पेटी शराब बरामद की गई थी। एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अंबाला कैंट में दिल्ली हाईवे पर राणा ट्रांसपोर्ट चलाने वाले गौरव राणा एक ट्रक में अवैध शराब लोड करके यूपी भेजने वाला है जिस पर पुलिस की अपराध शाखा ने टीम गठित कर साहा रोड पर रेड करके ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम में अपराध शाखा के दो प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक रोहताश कुमार, जगपाल, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, हवलदार जगपाल, सिपाही योगेश कुमार व दीपक कुमार शामिल थे। ट्रक की जांच के बाद टीम ने पाया कि इस शराब को छुपाने के लिए किंग फिशर ब्रांड पानी की 10 पेटियां लगाई गई थी जिनमें प्रत्येक पेटी में 12 बोतल पानी था। उसके बाद शराब की पेटियां व पीछे शराब के 6 ड्रम पड़े थे। अंग्रेजी शराब के ऊपर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली लिखा हुआ था। पुलिस ने सतपाल को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें