फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बना रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेड़ी ब्राह्मणा में खाना बना रही महिला पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी पर चार वार किए, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दो दिन पहले भी आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी। तब इस मामले में आपस में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

घायल सरिता ने बताया कि वह सुबह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में उसका पति हरि सिंह आया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। इसी दौरान तैश में आ कर उसने वहीं रखी कुल्हाड़ी उठा ली और उस पर वार किया, जिससे वह नीचे गिर गई। आरोपी उस पर वार करता था। उसके शोर मचाने पर उसके दोनों बेटे व पड़ोसी मौके आ गए। उन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सरिता ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। तीन दिन पहले भी उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस ने उसके पति को पकड़ भी लिया था, मगर बाद में उसके पति ने माफी मांगी थी, जिस पर उसने शिकायत वापस ले ली थी। उसका पति ई-रिक्शा चलाता है और जो भी कमाई होती है उससे शराब पी लेता है।
सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी ईलम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें