फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर भी क्यों नहीं हुआ काम शुरू

Tue, 02 Jun 2015 12:56 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ए ग्रेड यूनिवर्सिटी का दम भरने वाली कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में का ऑन लाइन मिशन एडमिशन शुरू होने से पहले ही हांफने लगा है।
विज्ञापन


हरियाणा की ऑन लाईन एडमिशन प्रक्रिया को शुरू करने वाली कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का ऑन लाइन लिंक सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर करीब 1 बजे तक नहीं चल पाया। इसका खामियाजा प्रदेश भर के ही नहीं बल्कि देश-विदेशों के छात्रों को पहले ही दिन उठाना पड़ा।

केयू आईटी विभाग की अव्यवस्था का अंदाजा इसी बात से पता लग जाता है कि दोपहर 3 बजे तक तो आईटी सैल केयू वेबसाइट के लिंक में मोडिफिकेशन /परिवर्तित करते रहे। बहरहाल दोपहर 1 बजे तक प्रदेश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में मिशन एडमिशन में केयू आईटी सैल के लिंक में कोई एक भी विद्यार्थी की एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बताना जरूरी है कि 1 जून से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 45 विभागों में दाखिलों के तहत ऑन लाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू किया गया था।

जिसको लेकर केयू के आईटी विभाग पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहा था लेकिन कुछ भी हो सोमवार एक जून से शुरू हुआ कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का मिशन एडमिशन की प्रारंभिक  दिवस पर भी दोपहर तक असफल रहा।

अब देखना यहा होगा कि कब तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सत्र 2015-16 में केयू एडमिशन की ऑन लाईन प्रक्रिया को कब तक सुधारती है।

केयू यूआईईटी के निदेशक एवं आईटी सैल के निदेशक प्रोफेसर सुनील ढींगड़ा के अनुसार किसी भी लिंक का शुरू करके ही उसमें आ रही खामियों को हम जान सकते है उनके अनुसार सोमवार को केयू में मिशन एडमिशन के तहत शुरू हुई ऑन लाईन प्रक्रिया में दोपहर 1 बजे तक विद्यार्थियों द्वारा लिंक पर केवल अपना रजिस्ट्रेशन किया है।

उनके मुताबिक उनके आई प्रोफेशनलर्स केयू एडमिशन लिंक को मोडिफाईड करने में जुटे पड़े है और सोमवार शाम तक इस लिंक पर विद्यार्थी अपना एडमिशन प्रक्रिया को पूरी कर सकता है।

सुनील ढ़ीगडा के अनुसार केयू की वेबसाईड केयूडॉटएसीडॉटइन पर एडमिशन लिंक पर विद्यार्थी दिन के 24 घंटो में किसी भी समय केयू लिंक पर जाकर अपनी एडमिशन की सारी प्रक्रिया पूरी कर सकता है।

8 घंटो में केेवल 29 आवेदन ही आए
केयू के सत्र 2015-16 के लिए शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया के पहले दिन ही समाचार लिखे जाने तक केवल 29 विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न विभागों में अपना पूर्ण आवेदन किया है।
विज्ञापन


जल्द दुरुस्त होगी व्यवस्था: कुलपति
केयू कुलपति का इस बाबत कहना है कि वैसे तो केयू वेबसाइट पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन पहले ही दिन अगर कोई दिक्कत आई है तो उसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें