लाडवा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को माला डालकर सम्मान करने पहुंचे एक समर्थक की जेब से साढ़े 72 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। हिस्म सिंह निवासी जलालुद्दीन माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस एक निजी होटल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने सांसद नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम था, जहां वह भी उनका सम्मान करने पहुंचे थे। उसकी जेब में साढ़े 72 हजार रुपये थे, जो किसी काम के चलते आढ़ती को दिए जाने थे। उसने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को माला पहनाई, जिसके बाद उसने देखा तो जेब से उक्त रकम गायब थी। यह देख वह सन्न रह गया। उन्होंने बताया कि कुछ ही समय के दौरान ही इस घटना को अंजाम दे दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद