फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस से भिड़ने वाले बदमाशों के किस गैंग से हैं तार, तह तक की जाएगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद थाना क्षेत्र में रंगदारी की साजिश रच रहे दो बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया और नौ दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस इनके गैंग कनेक्शन की गुत्थी सुलझाने के साथ-साथ हथियार सप्लाई करने वाले का पता लगाएगी और यह भी खंगालेगी कि ये बदमाश किसे रंगदारी की धमकी देने की फिराक में थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर शाहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने की योजना बना रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान घायल कर काबू कर लिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके साथ एक बदमाश की पैंट की जेब से एक धमकी भरा पर्चा भी मिला, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर काका राणा के नाम के साथ एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। पर्चे पर लिखा था अभी तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है।
अब पुलिस ने इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान गैंग के अन्य सदस्यों और अन्य गैंगों से इनके तार जुड़े होने की पड़ताल की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि हथियारों की सप्लाई में किसी गैंग या अन्य अपराधी का हाथ है या नहीं। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये बदमाश किसे निशाना बनाने की फिराक में थे। रिमांड के दौरान पुलिस इन सभी सवालों का जवाब तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें