फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की हानि होने पर प्रभु लेते हैं अवतार : स्वामी मुक्तानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित श्री गीता कुंज आश्रम बद्री नारायण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्वामी मुक्तानंद ने कान्हा जी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने लिखित संदेश में कृष्ण के जन्म का उद्देश्य दुष्ट संहार और संत रक्षा बताया। स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि धर्म की हानि होने पर प्रभु विभिन्न अवतार लेकर पृथ्वी पर आते हैं।
विज्ञापन

न्यायाधीश नीलिमा शांगला ने सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि कृष्ण ने सुदामा को राज सिंहासन पर बैठाकर धनवान बनाया। नीलिमा शांगला ने कहा कि भक्तों पर विपदा आने पर प्रभु उनका तारण करने अवश्य आते हैं। आचार्य योगेंद्र और द्वारिका प्रसाद मिश्र ने वेदमंत्रों सहित पूजा कराई। प्रवीण मित्तल, प्रीति, प्रमोद गोयल और पंडित अंकित शर्मा सहित कई सेवक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें