फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसानों ने हथौड़ा उठाया तो यूरिया विक्रेताओं ने खोले गोदामों के शटर

विज्ञापन
शाहाबाद में यूरिया खाद गोदाम के बाहर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। भाकियू के बैनर तले किसानों ने बुधवार को यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ हल्ला बोल दिया। नाराज किसानों ने अधिकारियों के साथ दो गोदामों के शटर खुलवाए। एक में 32 और दूसरे में 120 कट्टे यूरिया के बरामद हुए। अधिकारियों की निगरानी में बरामद यूरिया को सरकारी रेट पर बिकवाया गया। इससे पहले बंद गोदामों के ताले खुलवाने के लिए किसानों ने स्वयं हथौड़ा उठा लिया। ऐसे में मजबूरन दुकानदारों को शटर खोलना पड़ा।
दरअसल, बुधवार को तड़के चार बजे ही किसान खाद लेने के लिए विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी किसानों को खाद नसीब नहीं हुई। नाराज किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी और जबरन सल्फर बेचने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। साथ ही भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद अधिकारियों के साथ ही किसानों का दल प्रतापनगर मंडी पहुंचा। यहां एक गोदाम में 32 यूरिया के कट्टे बरामद हुए। वहीं दूसरे दुकानदार ने पहले ही शटर डाउन कर दिया था।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 10 मिनट में शटर नहीं खोला गया तो वे स्वयं हथौड़े से ताले तोड़ देंगे। जब संबंधित दुकानदार ने निर्धारित समय में दुकान नहीं खोली तो भाकियू प्रेस प्रवक्ता स्वयं हथौड़ा लेकर पहुंच गए। इस पर दुकानदार ने शटर खोल दिया, जिसमें से 120 कट्टे खाद बरामद हुई। एसडीएम कपिल शर्मा और कृषि विभाग के बीओ ओमप्रकाश ने दोनों दुकानों से बरामद कट्टों को सरकारी रेट पर बेचने के निर्देश दिए।
वहीं खाद विक्रेताओं के सभी गोदामों की जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूरिया को इस तरह स्टॉक करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं राकेश बैंस ने कहा कि सरकार की तरफ से पत्र जारी किया गया है कि खाद विक्रेता यूरिया के साथ अन्य किसी तरह की वस्तु किसानों को न बेचें, लेकिन उसके बाद भी दुकानदार मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
दो दिनों में पहुंचेगी यूरिया की दो रैक : ओमप्रकाश
कृषि विभाग के बीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिन दुकानदारों के गोदामों में यूरिया पाई गयी है उनकी लिखित में शिकायत एसडीओ के पास कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में यूरिया के दो रैक शाहाबाद में आएंगे। उन्होंने कहा कि दो रैक शाहाबाद में आने के बाद यूरिया की किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी।

हथौड़ा लेकर शटर का ताला तोड़ने के लिए तैयार भाकियू के प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें