फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोगों ने नहीं हटाए सैकड़ों भौरखे तो केडीबी ने चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी की ओर से जेसीबी चलाई गई तो बाद में अपने भौरखों की तलाश में इस तरह से लगे रह - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर करीब दो एकड़ एरिया में अनेक वर्षों से स्थापित पूर्वजों के सैकड़ों (भौरखे) थान संबंधित परिवारजनों की ओर से नहीं हटाए गए तो वीरवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने बुलडोजर चला दिया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई जारी रही, जिसे देख कई शहरवासी और संबंधित परिवारजन पहुंचे। वे विधि-विधान से अपने संबंधित थान ले गए लेकिन बड़ी संख्या में बाकी थान को केडीबी की टीम ट्राॅलियों में भरकर ले गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड अब इस स्थान पर योग पार्क और ध्यान केंद्र बनाएगा, ताकि लोग इसका समुचित लाभ ले सकें। इसके लिए बोर्ड की ओर से योजना तैयार की जा रही है। इन भौरखों को हटाने में बोर्ड तीसरे प्रयास में सफल हो पाया है। कुछ वर्ष पहले भी केडीबी ने पूरे अमले के साथ इन्हें हटाने का प्रयास किया था लेकिन लोगों के विरोध के कारण कार्रवाई रोक दी गई थी। हालांकि केडीबी की ओर से बार-बार लोगों को ये भौरखे हटाने के लिए कहा जाता रहा। वहीं पिछले साल नोटिस बोर्ड भी लगाया गया। बोर्ड पर भी 31 मार्च 2025 तक भौरखे स्वयं न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
लोगों ने थान नहीं हटाए तो वीरवार को केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया सुबह ही जेसीबी व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन मुनीष बब्बर बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

कुछ लोग चिंतित रहे तो कुछ ने दिखाया गुस्सा : केडीबी की कार्रवाई का पता चलने पर संबंधित लोग पहुंचे। इनमें कुछ लोगों ने कार्रवाई को उचित करार दिया। कई लोगों के पास इनकी स्थापना के लिए उचित जगह ही नहीं तो कई लोग विधि-विधान से किसी दूसरी जगह स्थापित करने के लिए ले गए। वहीं मनोज, संदीप, जयदीप सहित कई लोगों में गुस्सा भी दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ इस तरह से कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कोई नोटिस तक नहीं दिए।

कुरुक्षेत्र। केडीबी की ओर से जेसीबी चलाई गई तो बाद में अपने भौरखों की तलाश में इस तरह से लगे रह- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। केडीबी की ओर से जेसीबी चलाई गई तो बाद में अपने भौरखों की तलाश में इस तरह से लगे रह- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। केडीबी की ओर से जेसीबी चलाई गई तो बाद में अपने भौरखों की तलाश में इस तरह से लगे रह- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें